How to Change Your Mindset: Money Beliefs, Knowledge and Growth

Learn how childhood beliefs, money mindset, practical knowledge, and daily habits can shape your thinking and help you grow.

10/1/20261 min read

# 🧠 विचारों की शक्ति: जानिए कैसे आपकी प्रोग्रामिंग बदल सकती है आपकी किस्मत!

क्या आपने कभी सोचा है कि कुछ लोग जीवन में बहुत आसानी से सफल और अमीर बन जाते हैं, जबकि कुछ लोग दिन-रात मेहनत करने के बाद भी वहीं के वहीं रह जाते हैं? इसका सीधा संबंध हमारे अवचेतन मन (Subconscious Mind) और हमारे विचारों से है। आइए समझते हैं कि आपके विचार आपके जीवन को कैसे आकार देते हैं।

## 📊 जीवन का अचूक फॉर्मूला: T + F + A = R

हमारे जीवन में जो भी परिणाम (Results) हमें मिलते हैं, वे अचानक नहीं आते। उनके पीछे एक पूरा विज्ञान काम करता है, जिसे हम इस फॉर्मूले से समझ सकते हैं:

Thought (विचार) -> Feeling (भावना) -> Action (कार्य) = Result (परिणाम)

* Thought (विचार): सबसे पहले हमारे मन में एक विचार आता है।

* Feeling (भावना): उस विचार से हमारे अंदर एक भावना या फीलिंग पैदा होती है।

* Action (कार्य): जैसी हमारी भावना होती है, वैसे ही हम एक्शन (कदम) उठाते हैं।

* Result (परिणाम): और हमारे एक्शन से ही हमारा रिजल्ट तय होता है।

उदाहरण के लिए:

अगर आप लगातार गलत या नकारात्मक (Negative) सोचते हैं, तो आपके अंदर गलत भावनाएँ आएँगी। गलत भावनाओं के कारण आप गलत दिशा में कदम उठाएँगे, और जब आपका एक्शन ही गलत होगा, तो परिणाम का गलत आना बिल्कुल तय है।

## 🚫 विचारों को जबरदस्ती रोकने की गलती न करें

अब एक बात तो समझ आ गई कि हमारे विचार ही हमारे परिणाम तय करते हैं। इसलिए हमें अपने विचारों को शुद्ध और सकारात्मक (Positive) बनाना होगा। लेकिन सवाल यह है कि क्या हम अपने विचारों पर कंट्रोल कर सकते हैं?

जवाब है: चाहकर भी नहीं!

अपने विचारों को सीधे कंट्रोल करना इतना आसान नहीं है।

जिस चीज या इंसान के बारे में आप सोचते हैं कि "मुझे इसके बारे में नहीं सोचना है", आपका दिमाग उसी के बारे में सबसे ज्यादा सोचने लगता है। आप जिस विचार से पीछा छुड़ाना चाहेंगे, वह उतनी ही मजबूती से आपको याद आएगा।

* एक छोटा सा प्रयोग: अगर मैं आपसे कहूँ कि आपको उस इंसान के बारे में नहीं सोचना है जिसने आपको धोखा दिया, या आपको अपनी फटी हुई पैंट के बारे में नहीं सोचना है, या यह नहीं सोचना है कि पिछली बार आप कब रोए थे... तो क्या हो रहा है? आप बाकी सब कुछ छोड़कर उसी बात को सोच रहे हैं जिससे मैं मना कर रहा हूँ।

समाधान क्या है?

हम चाहकर भी किसी गलत विचार को जबरदस्ती छोड़ या भूल नहीं सकते। इसलिए हमें उस गलत विचार को छोड़ने के लिए उसकी जड़ (Root Cause) तक जाना होगा। हमें यह पहचानना होगा कि यह विचार आखिर पैदा कहाँ से हो रहे हैं।

## 🌾 दिमाग एक खेत है और विचार उसके बीज

हमारा माइंड (Mind) एक उपजाऊ खेत की तरह है और हमारे विचार बीजों की तरह हैं। खेत में हम जैसा बीज डालेंगे, वैसी ही फसल उगेगी और आगे चलकर वही चीज एक विशाल पेड़ बनेगी।

* आम का बीज (Positive Thoughts): अगर हम अपने दिमाग रूपी खेत में सकारात्मकता, खुशियों और कामयाबी के विचार बोते हैं, तो भविष्य में हमें मीठे आम जैसे परिणाम मिलेंगे। हमें मानसिक शांति और आजादी मिलेगी।

* बबूल का बीज (Negative Thoughts): इसके विपरीत, अगर हम इसमें नकारात्मकता, जलन और गलत विचारों के बबूल बोते हैं, तो जिंदगी भर हमें सिर्फ कांटे ही चुभेंगे।

लॉन्ग टर्म (Long Term) में एक छोटा सा विचार भी हमारे जीवन पर बहुत बड़ा असर डालता है। अगर हम अपने मस्तिष्क में लगातार नेगेटिव बीज बोते रहे, तो एक समय ऐसा आएगा जब हाथ से वक्त निकल जाएगा और हम चाहकर भी उस फसल को बदल नहीं पाएँगे। हम 1000 मील की मंजिल से भटककर 2000 मील दूर चले जाएँगे और वापस लौटने के लिए न समय बचेगा और न ही एनर्जी।

"आपका एक डिसीजन यानी आपका एक विचार ही यह तय करता है कि आप आबाद होंगे या बर्बाद।"

## ⚙️ असली जड़: आपकी प्रोग्रामिंग (P -> T -> F -> A = R)

अब सवाल आता है कि हमारे विचार पैदा कैसे होते हैं? आज तक आपके मस्तिष्क में जो भी विचार आए हैं, चाहे वह पैसों को लेकर हों या सफलता को लेकर, वे सब आपकी प्रोग्रामिंग (Programming) से तय होते हैं।

इसलिए असली फॉर्मूला यह है:

P (प्रोग्रामिंग) -> T (विचार) -> F (भावना) -> A (कार्य) = R (परिणाम)

आपके विचार उस जानकारी की फाइलों से उत्पन्न होते हैं जो आपके दिमाग की आलमारियों (Storage Cabinets) में पहले से जमा हैं। इसे ही कंडीशंड माइंड (Conditioned Mind) कहा जाता है।

हमारे जीवन के हर क्षेत्र में हमारी कंडीशनिंग मुख्य रूप से तीन तरीकों से होती है:

### 1. शाब्दिक प्रोग्रामिंग (Verbal Conditioning) - आपने बचपन में क्या सुना?

बचपन में आपने पैसों और अमीर लोगों के बारे में जो कुछ भी सुना, वह आपके अवचेतन मन का ब्लूप्रिंट बन जाता है। क्या आपने भी ऐसे वाक्य सुने हैं?

* "पैसा ही सारी बुराइयों की जड़ है।"

* "अमीर लोग बहुत लालची, अपराधी या बदमाश होते हैं।"

* "पैसा सिर्फ 2 नंबर (गलत तरीके) से ही कमाया जा सकता है।"

* "पैसा कमाने के लिए बहुत कड़ी मेहनत करनी पड़ती है, पैसा पेड़ों पर नहीं उगता।"

* "आप एक साथ अमीर और आध्यात्मिक नहीं हो सकते।"

स्टीफन की कहानी (एक उदाहरण):

स्टीफन नाम के एक व्यक्ति की माँ बचपन में हमेशा कहती थी कि अमीर लोग लालची होते हैं और वे गरीबों का खून-पसीना चूसकर दौलत कमाते हैं। इंसान के पास सिर्फ काम चलाने लायक पैसा होना चाहिए, उससे ज्यादा बचाना बुरी बात है। इस 'शाब्दिक कंडीशनिंग' के कारण स्टीफन के दिमाग में बैठ गया कि अमीर होना मतलब लालची और बुरा होना है। चूँकि वह एक बुरा इंसान नहीं बनना चाहता था, इसलिए उसका अवचेतन मन उसे कभी अमीर बनने ही नहीं दे रहा था। वह जब भी पैसे कमाता, अनजाने में उन्हें गंवा देता था।

> याद रखें:-

जब अवचेतन मन की गहरी भावनाओं और लॉजिक (तर्क) के बीच चुनाव करना हो, तो हमेशा भावनाएँ ही जीतती हैं।

### 2. मॉडलिंग या अनुसरण (Modeling) - आपने बचपन में क्या देखा?

बचपन में हम हर चीज दूसरों को देखकर (अनुसरण करके) ही सीखते हैं। जब आप बड़े हो रहे थे, तब आपके माता-पिता का पैसों को लेकर कैसा व्यवहार था?

* क्या वे पैसों का अच्छा मैनेजमेंट करते थे या फिजूलखर्ची करते थे?

* क्या वे सोच-समझकर निवेश करते थे या जोखिम से डरते थे?

* क्या आपके घर में पैसों को लेकर हमेशा तनाव, संघर्ष या बहस होती रहती थी?

एक मजेदार कहानी (हैम के टुकड़े):

एक औरत जब भी हैम (मीट) पकाती, तो वह हमेशा उसके दोनों सिरे काट देती थी। एक दिन उसके पति ने पूछा, "तुम ऐसा क्यों करती हो?" उसने कहा, "मेरी माँ भी हमेशा ऐसा ही करती थीं।" जब माँ से फोन पर पूछा गया कि वे सिरे क्यों काटती थीं, तो माँ ने जवाब दिया, "क्योंकि मेरी कढ़ाई छोटी थी और उसमें पूरा हैम नहीं आता था!"

सीख: हम बिना सोचे-समझे अपने माता-पिता के ढर्रे को अपना लेते हैं, चाहे आज उसकी जरूरत हो या न हो।

### 3. विशिष्ट घटनाएँ (Specific Incidents) - आपने बचपन में क्या अनुभव किया?

बचपन में दौलत, पैसों या अमीर लोगों को लेकर आपके जो व्यक्तिगत अनुभव रहे हैं, वे भी आपके विचारों को आकार देते हैं। आप जो कुछ भी देखते हैं, पढ़ते हैं, सुनते हैं या अनुभव करते हैं—उसी के हिसाब से आपके अंदर थॉट्स आते हैं।

## 🧲 समान चीजें समान चीजों को आकर्षित करती हैं (Law of Attraction)

🧠 विचारों की एक श्रृंखला

जब हम किसी एक विचार पर बार-बार ध्यान देते हैं, तो हमारा दिमाग अक्सर उसी विचार से जुड़े दूसरे विचारों को भी सामने लाने लगता है। यह प्रक्रिया एक श्रृंखला (Chain) की तरह हो सकती है—एक विचार दूसरे विचार को जन्म देता है, फिर दूसरा तीसरे को।

उदाहरण के लिए, अगर आप लगातार नकारात्मक चीजों के बारे में सोचते हैं—“मैं यह काम नहीं कर सकता”, “मेरे साथ हमेशा बुरा ही होता है”, “मुझसे कुछ नहीं होगा”—तो आपका ध्यान उन्हीं नकारात्मक संभावनाओं और समस्याओं से जुड़ी बातों पर जाने लग सकता है।

इसके विपरीत, अगर आप किसी समस्या के समाधान पर ध्यान देते हैं—“मैं इसे कैसे बेहतर कर सकता हूँ?”, “मुझे क्या सीखना चाहिए?”, “अगला कदम क्या हो सकता है?”—तो आपका दिमाग उसी दिशा से जुड़े नए विचार और संभावनाएँ खोजने लगता है।

इसी विचार को Law of Attraction (आकर्षण का नियम) से भी जोड़ा जाता है। हालांकि, इसे यह समझने के बजाय कि केवल सोचने से घटनाएँ अपने आप घट जाएँगी, इसे अपने ध्यान और सोचने के पैटर्न को समझने के एक तरीके के रूप में देखना ज्यादा व्यावहारिक है।

💡 एक आसान उदाहरण

मान लीजिए आपको एक नई स्किल सीखनी है।

आप सोचते हैं:

“यह बहुत मुश्किल है। मुझसे नहीं होगा।”

फिर आपका दिमाग उसी विचार से जुड़े सवाल पैदा कर सकता है—
“अगर मैं असफल हो गया तो?”
“लोग क्या कहेंगे?”
“मेरे पास समय भी तो नहीं है।”
“शायद मुझे कोशिश ही नहीं करनी चाहिए।”

एक विचार से दूसरा, फिर तीसरा—और देखते ही देखते आपके दिमाग में नकारात्मक विचारों की एक श्रृंखला बन जाती है।

अब इसी स्थिति को दूसरी तरह देखिए।

आप सोचते हैं:

“मुझे अभी यह नहीं आता, लेकिन मैं इसे सीख सकता हूँ। शुरुआत कहाँ से करूँ?”

फिर सवाल बदल जाते हैं:

“मुझे सबसे पहले क्या सीखना चाहिए?”
“कौन-सी किताब पढ़ूँ?”
“किससे सीख सकता हूँ?”
“आज मैं इसका 30 मिनट अभ्यास कैसे करूँ?”

अब वही दिमाग समस्या में फँसने के बजाय समाधान खोजने की दिशा में सोचने लगता है।

इसलिए अपने हर विचार को नियंत्रित करने की कोशिश करने के बजाय, यह देखना ज्यादा महत्वपूर्ण है कि आप अपना ध्यान बार-बार किस दिशा में ले जा रहे हैं।

आप जो भी अपने माइंड में भरते हैं, वैसी ही आपकी प्रोग्रामिंग होती है।

* नकारात्मक इनपुट: अगर आप सोशल मीडिया या टीवी पर लगातार अश्लील, हिंसक या नकारात्मक वीडियो और फोटो देखते हैं, तो आपके विचार भी वैसे ही अश्लील और नेगेटिव हो जाएँगे। परिणाम भी वैसा ही बुरा आएगा।

* सकारात्मक इनपुट: दूसरी तरफ, अगर आप मोटिवेशनल वीडियो देखते हैं, किसी सफल इंसान की बायोग्राफी (जीवनी) पढ़ते हैं, या महान लोगों के बारे में अच्छी बातें सीखते हैं, तो आपके अंदर वैसे ही बेहतरीन विचार आएँगी और वे आपको अच्छे परिणाम देंगे।

इसीलिए, अपने विचारों को जबरदस्ती रोकने की कोशिश मत कीजिए। आपका पूरा फोकस इस बात पर होना चाहिए कि आप क्या देख रहे हैं, क्या सुन रहे हैं और क्या सीख रहे हैं। अपनी प्रोग्रामिंग (Input) बदलिए, विचार अपने आप बदल जाएँगे।

## 🚀 बदलाव बाहर से नहीं, भीतर से शुरू होता है

अगर आप जो बनना चाहते हैं, उसी क्षेत्र के सफल लोगों के बारे में पढ़ना शुरू करेंगे, उनकी जीवनी जानेंगे और महान लोगों को सुनेंगे, तो आपके दिमाग में उसी फील्ड से जुड़े विचार रीलोड (Reload) होने लगेंगे। आप जिसके बारे में बार-बार सोचते हैं, वही बन जाते हैं।

जैसे ही आपकी सोच बदलती है, आपके जीवन के परिणाम अपने आप बदलने शुरू हो जाते हैं। इंसान वही बन जाता है, जिस तरह के विचारों को वह अपने मस्तिष्क पर राज करने देता है।

> "बड़ा करने के लिए नहीं, पहले बड़ा सोचने के लिए हिम्मत चाहिए।"

अक्सर लोग कहते हैं कि "बड़ा सोचो, बड़ा मिलेगा", लेकिन सिर्फ मुंह से बोलने से सोच बड़ी नहीं होती। जब आप अपने पसंदीदा क्षेत्र की नॉलेज (ज्ञान) को विकसित करते जाते हैं, तब एक समय ऐसा आता है जब आपके अंदर अटूट विश्वास पैदा होता है कि—हाँ, कुछ बड़ा किया जा सकता है!

## 🎯 बड़ी सोच अंदर से आती है, बाहर से नहीं

तभी आप बड़ा सोच सकते हो। किसी के बोलने से कभी कोई बड़ा नहीं सोच सकता, बड़ी सोच इंसान के अंदर से आती है। और अंदर से बड़ी सोच तभी आती है, जब आप जिस भी फील्ड में आगे बढ़ना चाहते हो, उस फील्ड से रिलेटेड (संबंधित) आप अपने अंदर नॉलेज डेवलपमेंट (ज्ञान का विकास) करते जाते हो। तो एक समय आपको यकीन होने लगता है कि अब इस फील्ड में कुछ बड़ा किया जा सकता है।

### 🏏 मोटिवेशन बनाम वास्तविक ज्ञान (Practical Knowledge)

जिस भी फील्ड में आप आगे बढ़ना चाहते हो, उसी से रिलेटेड आप वीडियो देखो, उन्हीं लोगों को सुनो और उन्हीं का रूटीन फॉलो करो। क्योंकि अगर आपको क्रिकेटर बनना है, तो यह सीखना पड़ेगा कि स्पिन क्या होती है, यॉर्कर क्या होती, पिच क्या होती है, नो-बॉल क्या होती है; मतलब प्रैक्टिस के साथ-साथ आपको उस फील्ड को रीड (Read) करना पड़ेगा। ना कि आपको यह सोचना है कि मैं 4 मोटिवेशनल वीडियो देख लूं और मैं बड़ा सोचने लगूँगा।

याद रखना, इंसान बड़ा तब ही सोच सकता है जब वह अंदर से कॉन्फिडेंट (Confident) हो, और इंसान अंदर से कॉन्फिडेंट तभी हो सकता है जब उसने उस फील्ड के बारे में अच्छे से रीड किया हो यानी पढ़ाई की हो।

## 🚀 शुरुआत कहाँ से करें? (पहला कदम)

अब आप बोलोगे कि बड़ा तो शुरुआत में सोचना पड़ेगा, नहीं तो हम बड़े स्टेप कैसे उठाएँगे? तो मैं आपको बता दूं कि फर्स्ट (पहले) दिन से कोई बड़ा नहीं सोच पाता। फर्स्ट में तो आपका लक्ष्य यह होना चाहिए कि "मैं मेरी फील्ड की नॉलेज ज्यादा कैसे लूं?"

जब आप ऐसा करोगे, तो एक समय ऐसा आएगा कि फिर आपको लगने लगेगा कि यहाँ से अब कुछ भी किया जा सकता है। फिर आप कुछ भी करने के लिए दिन-रात एक कर दोगे। फिर आपका भूख, प्यास, घूमना—इन सब पर ध्यान ही नहीं जाएगा, फिर आपको सिर्फ अपना गोल (Goal) दिखेगा और फिर आप सच में बड़ा सोचने लगोगे।

### 💡 मेरी आपके लिए एक ही सलाह है

कि आप 10 चीजों के चक्कर में मत पड़ो। अभी आप एक चीज सीखो DEEPLY (यानि गहराई से) और अपनी field से रिलेटेड लोगों से ही सीखो, बाकी हर किसी से नहीं।